मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : जगदलपुर से रायपुर आ रही बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर

, । जगदलपुर से रायपुर आ रही यात्री बस में आज शनिवार दोपहर

को भीषण आग लग गई है। बस में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गया।

राहत की बात यह रही की हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना

अभनपुर के मोहन डाबा के पास की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक

रायपुर-अभनपुर मुख्यमार्ग पर मोहन ढाबा के पास महिंद्रा कंपनी की चलती हुई

यात्री बस में आग लग गई, बस जगदलपुर से रायपुर आ रही थी। बस में करीब 35

यात्री सवार थे।आग लगने के बाद ड्राइवर, कंडेक्टर समेत सभी यात्रियों ने बस

से कूदकर अपनी जान बचाई ।सभी यात्री सुरक्षित हैं। आग लगने के बाद बस पूरी

तरह से जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार बस में आग एसी का पाइप फटने के

कारण लगी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बस में आग लगते ही हड़कंप

मच गया था। आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े थे। जैसे ही बस में आग लगी सभी

यात्रियों को सामान सहित सुरक्षित तरीके से उतारा गया। इस दौरान किसी तरह

की जनहानि नहीं हुई। सूचना के बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर

पहुंच आग पर काबू पाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें