मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में दुर्गा पूजा में बारिश डाल सकती है खलल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में दुर्गा पूजा में बारिश डाल सकती है खलल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची। राज्य में दुर्गापूजा की धूम मची हुई है। खासकर राजधानी रांची में बने कई पूजा पंडाल आकर्षक हैं लेकिन हर दिन हो रही बारिश ने पूजा के जोश पर पानी फेर दिया है। रांची समेत राज्यभर के पूजा पंडालों में बेलबरन के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। भव्य और आकर्षक पंडालों में विराजमान मां दुर्गा के दर्शन को देवी के भक्त भी उत्साहित हैं लेकिन खराब मौसम उनके उत्साह में खलल डाल रहा है।मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने गुरुवार काे बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे कम 21 डिग्री सेल्सियस तापमान रांची में दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने ताजा मौसम पूर्वानुमान में 12 अक्टूबर तक राज्य में बादल छाए रहने, आंधी-तूफान और बिजली गिरने के साथ ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। निदेशक ने बताया कि 12 अक्टूबर के बाद झारखंड में मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है। वज्रपात और वज्रपात की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम और वज्रपात से बचने के लिए सुरक्षित स्थान पर शरण लेने के साथ ही वज्रपात के दौरान इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें