मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों से चक्रवाती तूफान रुमेल के आज रात टकराने की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों से चक्रवाती तूफान रुमेल के आज रात टकराने की संभावना

कोलकाता, । बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवार्ती तूफान रुमेल के आज

आधीरात पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों से टकराने की संभावना है। अलीपुर

स्थित मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय ने रविवार सुबह जारी बयान

में बताया गया है कि इसके प्रभाव से शनिवार को राजधानी कोलकाता में 4.2

मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। हालांकि तापमान में कोई गिरावट नहीं आई।

न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम

तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

विभाग के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से आज सारा दिन बारिश होगी।

राजधानी कोलकाता में प्रति घंटे दो से तीन सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की जा

सकती है और 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे जान-माल के

नुकसान की आशंका है। कोलकाता के अलावा पश्चिम बंगाल के समुद्र तटीय जिले

हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर

में नुकसान की आशंका सबसे अधिक है। इन इलाकों में 135 किलोमीटर प्रति घंटे

की रफ्तार से तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है।

विभाग

की चेतावनी के बाद राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) के साथ ही एनडीआरएफ की

टीम बचाव अभियान के लिए बंगाल पहुंच चुकी है। एनडीआरएफ की 12 टुकड़ी पश्चिम

बंगाल पहुंची हैं। भारतीय वायु सेना, नेवी और कोस्ट गार्ड भी राहत और बचाव

के लिए कमर कर चुके हैं। कोलकाता पुलिस ने भी कंट्रोल रूम बनाया है। राज्य

सचिवालय नवान्न में भी कंट्रोल रूम शुरू किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें