रक्षा बंधन से पहले इस रूट में यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे ने दिया बड़ा तोहफ़ा, जरूर जानें

रेल यात्रियों की सुविधा एवं यातायात की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को नियमित ट्रेनों के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 01665/01666 रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल को अब 11665/11666 रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस तथा ट्रेन संख्या 02198/02197 जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर स्पेशल को 20160/20159 जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में नियमित किया गया है।
ट्रेन संख्या 11665/11666 रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 22 अक्टूबर 2026 से रानी कमलापति से तथा 25 अक्टूबर 2026 से अगरतला से प्रारंभ होगा। यह ट्रेन रानी कमलापति से प्रत्येक गुरुवार तथा अगरतला से प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। ट्रेन का मार्ग रानी कमलापति-नर्मदापुरम-इटारसी-पिपरिया-गाडरवारा-नरसिंहपुर-जबलपुर-कटनी-मैहर-सतना-माणिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-बक्सर-आरा-दानापुर-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-बरौनी-बेगूसराय-खगड़िया-नौगछिया-कटिहार-किशनगंज-न्यू जलपाईगुड़ी-न्यू कूचबिहार-न्यू अलीपुरद्वार-न्यू बोंगाईगांव-रंगिया-गुवाहाटी-छपारमुख-न्यू हाफलोंग-बदरपुर जंक्शन-न्यू करीमगंज-धर्मनगर-कुमारघाट-अंबासा-तेलियामुरा होते हुए अगरतला तक रहेगा। ट्रेन की संशोधित संरचना 22 कोच की होगी, जिसमें 8 स्लीपर, 2 सेकेंड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनामी, 5 थर्ड एसी, 4 सामान्य श्रेणी एवं 2 जनरेटरकार सहित कुल 22 कोच होंगें।
ट्रेन संख्या 20160/20159 जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित संचालन 23 अक्टूबर 2026 से जबलपुर से तथा 26 अक्टूबर 2026 से कोयंबटूर से प्रारंभ होगा। ट्रेन संख्या 20160 जबलपुर-कोयंबटूर एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार तथा ट्रेन संख्या 20159 कोयंबटूर-जबलपुर एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। यह ट्रेन जबलपुर से चलकर नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, पनवेल, रोहा, खेड, चिपलून, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, थिविम, मडगांव, कारवार, कन्नूर, कोझिकोड, पालक्काड होते हुए कोयंबटूर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 24 कोच होंगे, जिनमें 1 फस्ट एसी, 2 सेकेंड एसी, 6 थर्ड एसी, 9 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआरडी सहित कुल 24 आसीएफ कोच शामिल हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा की योजना बनाने से पूर्व संबंधित ट्रेन की नवीनतम समय-सारणी एवं उपलब्धता की जानकारी रेलवे के अधिकृत यात्री सूचना माध्यमों से प्राप्त करें।




