मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

टीटीई ने की यात्री की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टीटीई ने की यात्री की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर निलंबित

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस में एक पुरुष यात्री को बार-बार थप्पड़ मारने और गालियां देने का वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) को निलंबित कर और उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह के दुर्व्यवहार के लिए जीरो टॉलरेंस के चलते टीटीई को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित टीटीई के खिलाफ रेलवे विभाग द्वारा जांच भी शुरू कर दी गई है।वायरल वीडियो बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस (15203) का है, जिसमें प्रकाश नाम का टीटीई यात्री को लगातार थप्पड़ मारता और गालियां देता दिख रहा है। वह यात्री की गर्दन पकड़ते हुए भी दिख रहा है। वह घटना का वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे दूसरे यात्री पर हमला करने की कोशिश करता दिख रहा है। वीडियो में यात्री को आरोपित टीटीई से मारपीट का कारण पूछते हुए भी देखा जा सकता है।एक अन्य वायरल वीडियो में प्रकाश वीडियो बना रहे यात्री को गालियां देते नजर आ रहे हैं। वह यात्री को गाली देते हुए पूछ रहा है, ‘मीडिया से हो?’इससे पहले दिन में लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने वीडियो का संज्ञान लिया और कहा कि संबंधित टीटीई को सक्षम प्राधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया है और संबंधित के खिलाफ जांच शुरू की गई है।राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख स्वाति मालीवाल ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “हम वंदे भारत का कितना भी जश्न मना लें, भारत की रेलवे तभी सुधरेगी जब देश के गरीब लोग आराम से और सम्मान के साथ यात्रा कर सकेंगे। इस वीडियो को देखकर खून खौल जाता है। माननीय मंत्री अश्विनी वैष्णव कृपया मामले का संज्ञान लें और इस टीटीई के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। ट्रेन संख्या – 15203।”पीड़ित की पहचान 25 वर्षीय नीरज कुमार यादव के रूप में हुई, जो एस-6 में कन्फर्म टिकट के साथ मुजफ्फरपुर से लखनऊ की यात्रा कर रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें