मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : तत्काल टिकट बुकिंग के लिए काउंटरों पर आज से ओटीपी सुविधा लागू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर : तत्काल टिकट बुकिंग के लिए काउंटरों पर आज से ओटीपी सुविधा लागू

रायपुर । यात्रियों की सुविधा बढ़ाने तथा तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आधारित प्रणाली लागू की जा रही है। यह सुविधा आज गुरुवार 18 दिसंबर से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से प्रारंभ होने 06 ट्रेनो के लिए पीआरएस काउंटरों पर प्रभावी होगी ।ओटीपी आधारित इस व्यवस्था के अंतर्गत, तत्काल टिकट बुकिंग के समय यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करने के पश्चात ही टिकट बुक किया जा सकेगा। इससे फर्जी बुकिंग, बॉट्स के दुरुपयोग एवं अनधिकृत गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित होगा तथा वास्तविक यात्रियों को अधिक लाभ मिलेगा ।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से प्रारंभ होने वाली जिन ट्रेनों में यह सुविधा लागू की गई है, वे इस प्रकार हैं:1. 20423 – पातालकोट एक्सप्रेस2. 12853 – अमरकंटक एक्सप्रेस3. 18234 – नर्मदा एक्सप्रेस4. 19344 – पंचवेली एक्सप्रेस5. 18241 – दुर्ग–अंबिकापुर एक्सप्रेस6. 18242 – अंबिकापुर–दुर्ग एक्सप्रेसरेलवे प्रशासन द्वारा इसके लिए सभी मंडलों को निर्देशित किया गया है, कि इस नई व्यवस्था की तैयारी सुनिश्चित करें, ताकि पीआरएस काउंटरों से तत्काल टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, सरल एवं भरोसेमंद टिकटिंग सुविधा प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें