इस कारण से लखनऊ रेल मंडल के रेल प्रबंधक हटाए गए

एस.एम. शर्मा ने उत्तर रेलवे, लखनऊ
मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक बनाए गए हैं। निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक, डॉ.
मनीष थपल्याल से कार्य भार ग्रहण किया। हम बता दें कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की नई इमारत का उद्घाटन किया था। जिसकी
कवरेज के लिए उत्तर रेलवे और रेलवे बोर्ड द्वारा स्थानीय और दिल्ली से बड़ी संख्या
में पत्रकारों को अयोध्याधाम ले जाया गया था। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री की
कवरेज के लिए मौजूद मीडिया टीम को कई कठिनाइयों और अव्यवस्था से गुजरना पड़ा था।
जिसका ठीकरा उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक मनीष थपल्याल के सिर पर फूटा है।
लगभग 10 दिन से उत्तर रेलवे के पूर्व मंडल रेल प्रंबंधक मनीष थप्लयाल को हटाए जाने
की अटकलें तेज थी। हम आपको बता दे मनीष थपल्याल को लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक बने अभी
कुछ ही सप्ताह बीता था।
मनीष थपल्याल की जगह अब एसएम शर्मा को लखनऊ
मंडल का नया रेल मंडल प्रबंधक बनाया गया। इससे पूर्व शर्मा
दिनांक 09 मार्च, 2023 से दक्षिणी रेलवे के तिरुवनंतपुरम मंडल में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के पद पर कार्यरत थे।
इसके
अतिरिक्त पूर्व में आपने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
(डीएफसीसीआईएल) में समूह महाप्रबंधक (मैकेनिकल), मुख्य राजभाषा
अधिकारी और हेवी हॉल इंस्टीट्यूट डीएफसीसीआईएल, नोएडा के डीन के
अतिरिक्त प्रभार के साथ राष्ट्रीय भारतीय रेलवे अकादमी, वडोदरा में
प्रबंधन में वरिष्ठ प्रोफेसर, रेलवे बोर्ड में निदेशक, ट्रैक्शन
और उत्तर रेलवे में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया हैI
पदभार ग्रहण करने के बाद आपने मंडल के समस्त
विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक
कर मंडल में रेल से सम्बंधित
प्रगतिशील विभिन्न विकास कार्यो एवं
परियोजनाओ की जानकारी ली व सुरक्षित,संरक्षित
एवं समयबद्ध रेल परिचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।





