मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय रेल ने दिसंबर, 2023 तक 1154.67 मीट्रिक टन ढुलाई का लक्ष्य हासिल किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारतीय रेल ने दिसंबर, 2023 तक 1154.67 मीट्रिक टन ढुलाई का लक्ष्य हासिल किया

नई दिल्ली।

रेलवे ने पिछले वर्ष की 1109.38 मीट्रिक टन की माल लदाई के मुकाबले अप्रैल-दिसंबर 2023 तक संचयी आधार पर 1154.67 मीट्रिक टन की माल लदाई हुई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 45.28 मीट्रिक टन का सुधार है। पिछले वर्ष की 120479.3 करोड़ रुपये की आय की तुलना में इस बार 125106.2 करोड़ रुपये का अर्जन किया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह 4626.92 करोड़ रुपये अधिक है। दिसंबर 2023 के दौरान, दिसंबर 2022 में 130.66 मीट्रिक टन की माल लदाई के मुकाबले 138.99 मीट्रिक टन की प्रारंभिक माल लदाई हासिल की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.37 प्रतिशत का सुधार है।

दिसम्‍बर 2022 में माल लदाई से 14574.25 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्‍त हुआ था। इसकी तुलना में दिसंबर 2023 में 15097.61 करोड़ रुपये का अर्जन किया गया। इस तरह, पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 3.59 प्रतिशत का सुधार हुआ। भारतीय रेल ने कोयले में 69 मीट्रिक टन, लौह अयस्क में 16.54 मीट्रिक टन, पिग आयरन और तैयार स्टील में 6 मीट्रिक टन, सीमेंट (क्लिंकर को छोड़कर) में 7.23 मीट्रिक टन, क्लिंकर में 5.07 मीट्रिक टन, खाद्यान्न में 4.26 मीट्रिक टन, उर्वरक में 5.77 मीट्रिक टन की लदाई हासिल की। दिसंबर, 2023 के दौरान खनिज तेल में 4.33 मीट्रिक टन, कंटेनरों में 7.70 मीट्रिक टन और शेष अन्य सामान में 9.76 मीट्रिक टन की लदाई की।

हंग्री फॉर कार्गो" मंत्र का पालन करते हुए, भारतीय रेल ने व्यापार करने में आसानी के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा वितरण में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और लचीले नीति निर्माण द्वारा समर्थित व्यवसाय विकास इकाइयों के काम ने रेलवे को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने में मदद की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें