मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ : होटल ट्रिनिटी के स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, संचालक व होटल मैनेजर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायगढ़ : होटल ट्रिनिटी के स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, संचालक व होटल मैनेजर गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के होटल ट्रिनिटी में संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक और होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई साेमवार शाम होटल की सातवीं मंजिल पर की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह आज मंगलवार काे खुलासा करते हुए बताया कि होटल ट्रिनिटी स्थित स्पा सेंटर में ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा। जैसे ही अवैध गतिविधि की पुष्टि हुई, पुलिस टीम ने शाम करीब साढ़े सात बजे होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान होटल के तीन अलग-अलग कमरों से तीन महिलाएं मिलीं। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मर्यादा का ध्यान रखते हुए तलाशी ली गई, जहां से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पूछताछ में स्पा संचालक विनयकांत बरगट ने अवैध देह व्यापार संचालित करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ जिले में देह व्यापार, जुआ-सट्टा, अवैध शराब जैसे किसी भी अनैतिक एवं अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें