मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ के छातामुड़ा बाईपास में कबाड़ दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायगढ़  के छातामुड़ा बाईपास में कबाड़ दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

रायगढ़। रायगढ़ शहर के छातामुड़ा बाईपास रोड पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कबाड़ दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। घटना स्थल के ठीक बगल में हीरो मोटरसाइकिल शोरूम होने के कारण लोगों की चिंता और बढ़ गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बाल्टियों और पाइप के जरिए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कबाड़ दुकान में प्लास्टिक, रबर और अन्य ज्वलनशील सामान रखे होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। इससे आसपास की दुकानों में भी आग फैलने का खतरा पैदा हो गया।घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम वाहन सहित मौके के लिए रवाना हुई और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। स्थानीय लोग भी दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुटे रहे।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान और वाहन शोरूम मौजूद हैं, जिन तक आग पहुंचने की आशंका बनी हुई थी।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। आग से हुए नुकसान

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें