मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा लोईंग में लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा लोईंग में लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान

रायगढ़ चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के लोईंग बाजार में रविवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आगजनी से पूरा बैंक परिसर धुएं व लपटों से घिर गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, बैंक लोईंग बाजार मोहल्ले में मनोज प्रधान के मकान में किराए पर संचालित है। रात करीब 9:30 बजे बैंक से धुआं उठता देख मकान में रहने वाले लोगों ने तत्काल बैंक प्रबंधक कुणाल कुमार को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को खबर दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग बैंक के अधिकांश हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कुणाल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बैंक के भीतर रखे फर्नीचर, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बुरी तरह जल गए। लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं बैंक की तिजोरी आग से प्रभावित हुई है या नहीं, इसका पता अभी नहीं चल सका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें