मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में लालू के करीबी एमएलसी विनोद जायसवाल के आवास पर छापा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटना में लालू के करीबी एमएलसी विनोद जायसवाल के आवास पर छापा

पटना में लालू के करीबी एमएलसी विनोद जायसवाल के आवास पर छापा

- इनकम टैक्स की टीम ने की कार्रवाई - शराब कारोबारी हैं विनोद जायसवाल

पटना। पटना में लालू यादव के करीबी आरजेडी एमएलसी विनोद जायसवाल के घर पर इनकम टैक्स की टीम ने रेड मारी है। टीम ने कुछ बैंकों के पासबुक और लेनदेन के कागजात भी जब्त किए हैं। छापेमारी के दौरान किसी को भी घर में आने या घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। टैक्स चोरी के आरोप में छापेमारी हुई है।सीवान से एमएलसी विनोद जायसवाल शराब के बड़े कारोबारी हैं। कोलकाता में शराब की फैक्ट्री है। आईटी महकमे को ये सूचना मिल रही थी कि विनोद वित्तीय गड़बड़ी कर रहे हैं। पिछले 3 महीनों से टीम जानकारी इकट्ठा कर रही थी। कंफर्म होने के बाद शुक्रवार सुबह कोलकाता से आईटी की टीम सीधे पटना पहुंची।छापेमारी की बात लीक ना हो इसलिए पटना आईटी टीम को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। इनकम टैक्स के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता की टीम ने यहां पहुंचकर हमलोगों को सूचना दी। सीधे छापेमारी शुरू कर दी। घर में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। कुछ कागज और बैंक के पासबुक को जब्त किया गया है। छापेमारी समाप्त होने की बाद ही क्या कुछ बरामद हुआ है, इसकी जानकारी मिल सकेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स की एक टीम सीवान में भी मौजूद है। कभी भी एमएलसी के सीवान स्थित घर पर भी छापेमारी हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें