मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल टिकरिहा का कांग्रेस पर हमला, बोले- अपराधों में नेताओं और पदाधिकारियों की भूमिका उजागर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राहुल टिकरिहा का कांग्रेस पर हमला, बोले- अपराधों में नेताओं और पदाधिकारियों की भूमिका उजागर

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कांग्रेस और उसके सहयोगी संगठनों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि "राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का कांग्रेसीकरण ही कांग्रेस का मूल राजनीतिक चरित्र बन चुका है।

टिकरिहा ने साेमवार काे एक बयान जारी कर कहा कि हालिया घटनाओं और उजागर हो रहे मामलों से यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस पार्टी अब कार्यकर्ताओं की नहीं, बल्कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों की शरणस्थली बन चुकी है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा ने अम्बिकापुर में एक महाविद्यालयीन छात्रा अन्तरा शाह की आत्महत्या को कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र का निर्लज्जतापूर्ण परिचायक बताते हुए इस मामले में कांग्रेस के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) नेता ज्ञान तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर कहा कि प्रदेश में संगठित अपराध, धोखाधड़ी, अराजकता और विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में कांग्रेस व उसके आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम निरंतर सामने आ रहे हैं। सबसे गंभीर और शर्मनाक पहलू यह है कि इन तत्वों को कांग्रेस के शीर्ष और बड़े नेताओं का सीधा राजनीतिक संरक्षण हासिल है।

जब भी किसी अपराधी पर कानून का शिकंजा कसता है, कांग्रेस का पूरा तंत्र उन्हें बचाने और मामले को राजनीतिक रंग देने में जुट जाता है। टिकरिहा ने सीधे सवाल दागते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व स्पष्ट करे कि क्या उनकी राजनीति केवल अपराधियों को प्रश्रय देकर समाज में अशांति फैलाने तक सीमित रह गई है? सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस की हताशा इस कदर बढ़ चुकी है कि वह कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों को आगे कर प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें