मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल किसी हमले से नहीं डरते, सब कुछ सह लेंगे : प्रियंका गांधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राहुल किसी हमले से नहीं डरते, सब कुछ सह लेंगे : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर विपक्षी दल चुनाव आयोग पर हमलावर है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी किसी हमले से नहीं डरते, सब कुछ सह लेंगे, बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए और अतीत की बात करना बंद करना चाहिए। एसआईआर क्यों किया जा रहा है, इसका जवाब दें।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "इन 10-11 सालों में ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनसे उन्होंने (भाजपा) नेहरू जी की गलती बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। उन्हें अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए, अतीत की बात करना बंद करना चाहिए। आज जो हो रहा है उस पर बात करें, एसआईआर क्यों किया जा रहा है इसका जवाब दें, वोट चोरी के मुद्दे पर बात करें। जनता को समझाइए, अगर ये सच नहीं है तो जनता को बता दें।"

प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि वो किसी हमले से नहीं डरते, सब कुछ सह लेंगे, लड़ते रहेंगे, और बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'शपथ' के मामले पर कहा, "सबसे बड़ी शपथ हम लोकसभा में लेते हैं। ये जो हलफनामा मांग रहे हैं, ये बेकार की बात है। जैसे ही हलफनामा आएगा, वे कहेंगे कि ये 45 दिन बाद दिया था, इसलिए इसे रद्द कर देंगे। ये सब बकवास है, सच्चाई सबके सामने है, सच्चाई का जवाब दें। ये सब क्यों हुआ? 100-100 लोग जीरो एड्रेस पर क्यों हैं, इतने लोग एक एड्रेस पर कैसे हैं? पहले राहुल गांधी जो सवाल उठा रहे हैं, उसका जवाब दें। जब जवाब नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, हलफनामा, शपथ पत्र की बात करेंगे। जो मुद्दे उठाए हैं उनका जवाब दें।"

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बात करते हुए चुनाव आयोग पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "हम वोट चोरी के खिलाफ हैं और जनता को संदेश दे रहे हैं कि आपके साथ अन्याय हो रहा है। हम चाहते हैं कि जनता को पता चले कि अगर कोई वोट चोरी करके सरकार में आता है, तो यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। ये संविधान की हत्या है। इलेक्शन कमिश्नर हमें डरा-धमका रहे है कि 7 दिन में जवाब दें। ये उनका हथियार है। हमारे पास भी हथियार हैं, जिन्हें हम समय आने पर इस्तेमाल करेंगे।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें