मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी का 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण और बचकाना : रामभद्राचार्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राहुल गांधी का 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण और बचकाना : रामभद्राचार्य

चित्रकूट। चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने गुरुवार को आईएएनएस से बात करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सवाल उठाने और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कथावाचक पर लगातार कमेंट करने पर निशाना साधा।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सवाल उठाने पर तंज कसते हुए उनके बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और बचकाना बताया।

इसके अलावा जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव को कथावाचक पर लगातार टिप्पणी करने को लेकर भी घेरा। सपा प्रमुख के मनु महाराज पर दिए विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को संस्कृत का एक भी अक्षर का ज्ञान नहीं है और उन्हें संस्कृत आती तो मनु महाराज पर उल्टा-सीधा कमेंट नहीं करते।

बता दें कि अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि यह हजारों साल पुरानी लड़ाई है, एक कोई मनु महाराज आए थे, जिन्होंने गड़बड़ कर दी, जिनकी वजह से हम लोग बंट गए।

वहीं, सपा सांसद अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी के दिए विवादित बयान पर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने प्रतिक्रिया देने से इनकार किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि मैं इन सब प्रकरण में नहीं पड़ता हूं।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि मेरा इस विषय में बोलना उचित नहीं है, क्योंकि मेरा अपना एक पद है। मैं जगतगुरु और पद्म विभूषण भी हूं। मैं इन छोटी-छोटी बातों पर चर्चा नहीं करना चाहता हूं।

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर एक टीवी शो के दौरान मौलाना साजिद रशीदी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनकी टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वहीं, इस टिप्पणी को लेकर रशीदी पर युवकों ने हमला भी किया था, जिसे लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें