मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी पहुंचे औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर, पूजा अर्चना कर दूसरे दिन यात्रा की शुरुआत की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राहुल गांधी पहुंचे औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर, पूजा अर्चना कर दूसरे दिन यात्रा की शुरुआत की

औरंगाबाद। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी 'वोटर अधिकार यात्रा' के दूसरे दिन की यात्रा औरंगाबाद जिले के देवकुंड स्थित भगवान भास्कर के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शुरू की। कांग्रेस नेता सोमवार की सुबह महागठबंधन के अन्य नेताओं के साथ देवकुंड पहुंचे और भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की तथा देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

बिहार कांग्रेस ने राहुल गांधी के पूजा अर्चना करने की तस्वीर सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "औरंगाबाद के देवकुंड में ऊर्जा एवं शक्ति के अनंत स्रोत भगवान भास्कर के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में जननायक नेता विपक्ष राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने देवकुंड सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना कर, देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।"

राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव भी थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार शाम अपनी यात्रा के क्रम में बिहार के औरंगाबाद जिले पहुंचे थे। 'वोटर अधिकार यात्रा' का उद्देश्य देश के नागरिकों को वोटिंग अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। यहां लोगों को संबोधित करने के बाद वे बभंडी मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे।

पहले दिन उनकी यात्रा 60 किलोमीटर चली थी। यात्रा के दूसरे दिन वे गुरारू बागड़िहा मोड़ होते हुए गया पहुंचेंगे। वे आज गेवाल बिगहा के खलीस पार्क के पास सभा को संबोधित करेंगे और रसलपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा कल बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। इस यात्रा में इंडिया ब्लॉक में शामिल घटक दलों के नेता भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 17 अगस्त से बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' की शुरुआत की है। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 का पूरा सफर होगा। 1 सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें