मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी भारतीय राजनीति के मीर जाफर, मांगनी होगी माफीः भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राहुल गांधी भारतीय राजनीति के मीर जाफर, मांगनी होगी माफीः भाजपा

राहुल गांधी भारतीय राजनीति के मीर जाफर, मांगनी होगी माफीः भाजपा

नई दिल्ली, 21 मार्च । भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की। उन्होंने कहा कि राहुल को विदेश में भारतीय लोकतंत्र का अपमान करने के लिए माफी मांगनी होगी।

भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में पात्रा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि वह माफी नहीं मांगेंगे। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि राफेल मुद्दे पर उन्होंने 2019 में सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी थी। राहुल गांधी को इस बार भी माफी मांगनी होगी।

उन्होंने कहा कि जिस तरह मीर जाफर ने नवाब बनने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद की थी। उसी तरह राहुल गांधी लंदन में बयान देकर अंग्रेजों से मदद मांग रहे हैं। राहुल गांधी के आरोप कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता के जवाब में पात्रा ने कहा कि स्वयं राहुल गांधी ही सदन की कार्यवाही में ठीक से भाग नहीं ले रहे हैं। राहुल गांधी की उपस्थिति महज 52 प्रतिशत है। उन्होंने छह चर्चा में भाग लिया है और 52 सवाल पूछे हैं। यह राष्ट्रीय औसत और जिस राज्य केरल से वे आते हैं के औसत से काफी कम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें