मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी ने इंदौर के दूषित जल पीड़ितों से मुलाकात की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राहुल गांधी ने इंदौर के दूषित जल पीड़ितों से मुलाकात की

इंदौर। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई त्रासदी के पीड़ितों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुलाकात की और उनका दर्द सुना।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने पहले अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद उनकी भागीरथपुरा के पीड़ितों से मुलाकात हुई। राहुल ने पीड़ितों से पानी की आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। साथ ही यह जाना कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ।

भागीरथपुरा क्षेत्र के पीड़ितों से राहुल गांधी अस्पताल में मिलने पहुंचे। राहुल के आगमन को लेकर भागीरथपुरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक इंदौर पहुंचे। उनका कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, दिग्विजय सिंह सहित तमाम नेताओं ने स्वागत किया।

दरअसल इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए थे और उनमें से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कांग्रेस लगातार इस मसले को लेकर सरकार को घेर रही है। कांग्रेस ने इस समस्या को लेकर न्याय यात्रा भी निकाली थी, साथ ही सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफा मांगा था।

साथ ही न्यायिक जांच की मांग की जा रही है।

इंदौर में दूषित जल पीने के मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य स्तरीय आंदोलन के साथ ही वाटर ऑडिट की मांग की है। इस घटना को लेकर सरकार की ओर से कार्रवाई भी की गई है। कई अधिकारी निलंबित किए जा चुके हैं, तो कई के तबादले भी कर दिए गए हैं। अब राहुल गांधी इंदौर पहुंचे हैं, लिहाजा राजनीति और तेज होगी। इससे इंकार नहीं किया जा सकता। राहुल गांधी अपने प्रवास के दौरान एक बैठक भी करने वाले थे, मगर प्रशासन की ओर से अनुमति न मिलने पर उसे निरस्त किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें