मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में सरकार बनी तो कराएंगे जाति जनगणना : राहुल गांधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में सरकार बनी तो कराएंगे जाति जनगणना  : राहुल गांधी

बोकारो। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बेरमो के भंडारीदह में शुक्रवार काे आयोजित चुनावी सभा में कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी तो जाति जनगणना करायी जाएगी। महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत दिसंबर से 2500 रुपए मिलेंगे। 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। एसटी का आरक्षण 26 से 28 और ओबीसी का आरक्षण 14 से 27 प्रतिशत किया जाएगा। हर गरीब को सात किलो राशन मिलेगा। 15 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह और बोकारो विधानसभा से प्रत्याशी श्वेता सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। जबकि भाजपा और आरएसएस इस संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे कूड़ेदान में फेंकने की कोशिश कर रहे हैं। यही हमारी लड़ाई है।उन्होंने कहा कि यह संविधान भारत के महापुरुषों की सोच है, यह एक तरह से भारत के लोगों की आत्मा है, और आज इस देश में गरीबों को जो अधिकार मिले हैं,कॉंग्रेस का देंन है, जैसे वोट का अधिकार, पानी का अधिकार, जंगल का अधिकार, यह किताब उन्हें देती है. इस किताब से पहले राजा-महाराजा जो चाहते थे, करते थे. लेकिन संविधान के बाद सभी को समान अधिकार मिले हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें