मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:29 · नई दिल्ली संस्करण

राघवी बिष्ट और शेफाली वर्मा का अर्धशतक, भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया पर 254 रनों की बनाई बढ़त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चल रहे एकमात्र चार दिवसीय टेस्ट में भारत ए महिला क्रिकेट टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। तीसरे दिन की समाप्ति तक भारतीय टीम की कुल बढ़त 254 रनों की हो गई है। इसमें राघवी बिष्ट और शेफाली वर्मा के अर्धशतकों की अहम भूमिका रही।

पहली पारी में शानदार 93 रन बनाने वाली राघवी बिष्ट ने दूसरी पारी में भी 86 रन की पारी खेली। वहीं, शेफाली वर्मा ने 52 रनों की पारी खेली। इन दोनों की पारियों के दम पर तीसरे दिन की समाप्ति तक भारत ने 8 विकेट पर 260 रन बनाकर अपनी लीड 254 रन की कर ली।

खेल समाप्त होने के समय जोशिता 9 और तितास साधु 2 रन पर नाबाद थीं।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 299 रन बनाए थे। शेफाली वर्मा ने 35, राघवी बिष्ट ने 93, राधा यादव ने 33, जोशिता ने 51, मिन्नू मणि ने 28 और तितास साधु ने 23 रन बनाए थे।

ब्राउन, जॉर्जिया ने 3-3 जबकि सियाना जिंजर, लिली मिल्स, एमी एडगर और एला हेवार्ड ने 1-1 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया ने सियाना जिंजर के 103 रन और निकोल फाल्टम के 54 रन की मदद से पहली पारी में 305 रन बनाकर भारत पर 6 रन की मामूली बढ़त ली थी।

भारत की तरफ से तितास साधु, जोशिता और तनु श्री ने 1-1 विकेट लिए, सायम ठाकोर ने 3, राधा यादव और मिन्नू मणी ने 2-2 विकेट लिए।

भारत ए महिला क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शानदार प्रदर्शन रहा है। अनाधिकारिक टेस्ट से पहले हुई वनडे सीरीज भारतीय टीम ने जीती थी। यह भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत है।

महिला टीम में शामिल कई खिलाड़ी वनडे विश्व कप 2025 का हिस्सा हैं। विश्व कप के लिए चुनी गई सदस्य ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटते ही टीम से जुड़ जाएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें