मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ : दुशील को लेकर 'कका' का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर : राधिका खेड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर । छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी माहौल में

जबरदस्त गर्मी है, वहीं दूसरी तरफ आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

पक्ष-विपक्ष बयान के जरिए निशाना साधने में लगे हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस

के संचार भवन राजीव भवन में मंगलवार की देर शाम संचार विभाग के दो प्रमुख

पदाधिकारी के बीच हुई बहस का वीडियो वायरल होने के बाद सियासत गरमा गई है।

इसी बीच दुर्व्यवहार का शिकार हुई राधिका खेड़ा ने गुरुवार को एक और खुलासा

कर सनसनी मचा दी है। उन्होंने X पर लिखा, ‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह, एक

लड़की की इज़्ज़त से बढ़कर है।

उन्होंने लिखा- लेकिन, लड़की हूँ,

“लड़ रही हूँ” “मर्यादा पुरुषोत्तम” प्रभु श्री राम जी के ननिहाल में दीदी

का स्वागत है। यानी राधिका खेड़ा ने भूपेश बघेल पर आरोप लगाया है कि वे

सुशील आनंद शुक्ला को बचा रहे है। उसके लिए सुशील आनंद शुक्ला एक लड़की की

इज्जत से बढ़कर है।

उल्लेखनीय है कि कि इस मामले में राधिका खेड़ा ने

पीसीसी चीफ दीपक बैज और राष्ट्रीय नेताओं से शिकायत की है। वहीं स्थानीय

नेताओं और प्रवक्ताओं ने भी इसकी शिकायत की है। राधिका खेड़ा का रोते हुए एक

वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो रोते हुए फोन पर बात करती दिख रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें