मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी कालजयी रचनाएं प्रेरक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी कालजयी रचनाएं प्रेरक

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को महान साहित्यकार, कवि, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

रवींद्रनाथ टैगोर, जिन्हें 'गुरुदेव' के नाम से जाना जाता है, उन्होंने भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' और बांग्लादेश का राष्ट्रगान 'आमार सोनार बांग्ला' जैसी कालजयी रचनाओं के माध्यम से विश्व साहित्य और संस्कृति में अमूल्य योगदान दिया।

उनकी पुण्यतिथि पर इन नेताओं ने उनके साहित्यिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय योगदान को याद करते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उनके विचारों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरक बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महान साहित्यकार, राष्ट्रगान के रचयिता और भारतीय दर्शन के वैश्विक प्रचारक गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी कालजयी रचनाओं ने राष्ट्र को आत्मगौरव, सांस्कृतिक चेतना और स्वाधीनता की भावना से ओतप्रोत कर नया मार्ग प्रशस्त किया। विश्वभारती विश्वविद्यालय की स्थापना कर उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित शिक्षा को सशक्त बनाया और देश को राष्ट्रगान का गौरव प्रदान किया। गुरुदेव के विचार युगों-युगों तक राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे।“

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारतीय राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के रचयिता, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान साहित्यकार, विचारक एवं दार्शनिक गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। उनकी अद्वितीय साहित्यिक कृतियां और राष्ट्र जागरण में उनका योगदान युगों तक प्रेरणास्रोत बना रहेगा।“

वहीं, सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “साहित्य की बहु-विधाओं के मर्मज्ञ, भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित 'गुरुदेव' रवींद्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपनी उत्कृष्ट लेखनी के माध्यम से स्वसंस्कृति, परंपरा और राष्ट्रवाद की चेतना का संचार कर उन्होंने जन-जन में स्वतंत्रता का प्रेरणा दीप प्रज्ज्वलित किया। आपका सम्पूर्ण जीवन हमारे लिए पथ प्रदर्शक है।“

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रगान के रचयिता, महान साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। उनकी लेखनी से झलकते मानवीय मूल्य, एकता का संदेश और सांस्कृतिक विविधता की भावना ‘जन-गण-मन’ में आज भी गूंजती है। गुरुदेव के विचार हमेशा सेवा और समर्पण की राह पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।“

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें