मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली कोचिंग हादसे के छह आरोपित चार दिन की सीबीआई हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली कोचिंग हादसे के छह आरोपित चार दिन की सीबीआई हिरासत में

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ओल्ड राजेंद्र नगर के राउज आईएएस स्टडी सर्कल में तीन छात्रों की मौत के मामले में गिरफ्तार छह आरोपितों को चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। शनिवार को यह आदेश एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट निशांत गर्ग ने दिया है।ओल्ड राजेंद्र नगर के राउज आईएएस स्टडी सर्कल में तीन छात्रों की मौत के मामले में छह आरोपितों की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही थी। सीबीआई ने कोर्ट से सभी आरोपितों की हिरासत की मांग की थी। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट ने 2 अगस्त को इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। ऐसे में आरोपितों की भूमिका की जांच के लिए उनकी हिरासत में पूछताछ जरूरी है। इसके बाद कोर्ट ने आरोपितों अभिषेक गुप्ता, देशपाल सिंह, तेजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, सरबजीत सिंह और परविंदर सिंह को सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया।दिल्ली पुलिस ने 29 जुलाई को राउज आईएएस स्टडी सर्कल के चारों सह मालिकों और थार चालक को गिरफ्तार किया था। 28 जुलाई को कोचिंग के मालिक अभिषेक गुप्ता और कोआर्डिनेटर देशपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने इन आरोपितों के अलावा बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम की देखरेख करनेवाले निगमकर्मियों और दूसरे आरोपितोंं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि राउज आईएएस स्टडी सर्कल के बेसमेंट में लाइब्रेरी स्थित है। इस लाइब्रेरी में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र पढ़ाई कर रहे थे। इस बेसमेंट में अचानक आए पानी में फंस कर एक छात्र और दो छात्राओं की मौत हो गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें