मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

क्विंटन डी कॉक ने वनडे फॉर्मेट से वापस लिया संन्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का फैसला वापस ले लिया है। इस अनुभवी खिलाड़ी को पाकिस्तान दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही क्विंटन डी कॉक नामीबिया के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में भी खेलेंगे।

इस वापसी के साथ क्विंटन डी कॉक ने संकेत दिया है कि वह विश्व कप 2027 में खेलते नजर आ सकते हैं।

वर्तमान हेड कोच शुकरी कॉनराड ने कहा, "क्विंटन की व्हाइट बॉल टीम में वापसी हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। जब हमने पिछले महीने उनके भविष्य के बारे में बात की थी, तो यह स्पष्ट था कि उनमें अभी भी अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की महत्वाकांक्षा है। हर कोई जानता है कि वह टीम को गुणवत्ता प्रदान करते हैं।

उनकी वापसी से टीम को ही फायदा होगा।"

साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास लिया था। वहीं, टी20 विश्व कप 2024 के खिताबी मुकाबले के बाद क्विंटन डी कॉक इस फॉर्मेट में भी खेलते नजर नहीं आए हैं।

भले ही बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान नहीं किया था, लेकिन उन्हें साउथ अफ्रीकी टीम में शामिल नहीं किया गया। पूर्व कोच रॉब वाल्टर उनकी दीर्घकालिक योजनाओं को लेकर अनिश्चित थे।

हालांकि, इस बीच क्विंटन डी कॉक टी20 लीग में सक्रिय रहे।

क्विंटन डी कॉक ने 54 टेस्ट मुकाबलों में 6 शतक और 22 अर्धशतक की मदद से 3,300 रन बनाए हैं। वहीं, 155 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 6,770 रन अपने नाम किए। इस दौरान उनके बल्ले से 21 शतक और 30 अर्धशतक निकले।

क्विंटन डी कॉक ने साउथ अफ्रीका की ओर से 92 टी20 मुकाबलों में 31.51 की औसत के साथ 2,584 रन बनाए। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में शुमार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें