मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, बाइक दुर्घटना के 12 दिन बाद अस्पताल में ली अंतिम सांस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, बाइक दुर्घटना के 12 दिन बाद अस्पताल में ली अंतिम सांस

मोहाली। पंजाबी संगीत जगत के लिए दुखद खबर है। मशहूर गायक राजवीर जवंदा का निधन हो गया है। लगभग 12 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद, उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। राजवीर जवंदा 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक भयानक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था।

राजवीर का हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपनी बाइक राइडिंग के दौरान शिमला की ओर जा रहे थे। पिंजौर के पास सड़क पर अचानक पशु से टकराने के कारण उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। इस दुर्घटना में उन्हें सिर व रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं।

वहां से उन्हें अस्पताल लाते वक्त हार्ट अटैक भी आ गया था, जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था।

इस घटना के बाद पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई। पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सड़क हादसे के बाद मृत्यु की खबर ने दिल को झकझोर दिया है।

वह कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे और उनकी हालत गंभीर बनी रही। पंजाबी संगीत जगत ने आज एक बेजोड़ आवाज खो दी है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में शांति दे और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की ताकत दे।"

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और लुधियाना से सासंद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "राजवीर के निधन से बहुत दुख हुआ।

हम सबने उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की थी, लेकिन अफसोस, भगवान की मर्जी कुछ और थी। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं, जो इस दुखद घटना से टूट गए हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि वाहेगुरु उनकी आत्मा को शाश्वत शांति दें और उनके प्रियजनों को इस दुख को सहने की ताकत दें।"

अभिनेत्री नीरू बाजवा ने भी इंस्टाग्राम पर राजवीर की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए भावुक संदेश लिखा, "खुशमिजाज और नेकदिल राजवीर का इतनी जल्दी चले जाना असहनीय दर्द है। प्रिय राजवीर, अलविदा।

एक होनहार युवा प्रतिभा को खोना अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार व निकटजनों को इस कठिन दौर में हिम्मत मिले। वह हमेशा यादों में जिंदा रहेंगे।"

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी ने भी इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "जवंदा जिंदगी की जंग हार गए। हम तुम्हें नहीं भूल पाएंगे छोटे भाई।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें