मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:29 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब बाढ़ : अमृतसर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बोले- केंद्र सरकार पूरी तरह राज्य के साथ खड़ी है

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब बाढ़ : अमृतसर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बोले- केंद्र सरकार पूरी तरह राज्य के साथ खड़ी है

अमृतसर। पंजाब में जलप्रलय की स्थिति है। इस स्थिति का आंकलन करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पंजाब का दौरा करने के लिए भेजा गया है। गुरुवार सुबह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अमृतसर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो केंद्रीय टीमों को पहले ही मौके पर डिप्लॉय किया गया है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अमृतसर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर ही पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आकलन करते हुए एक रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपी।

इसके बाद, अमृतसर एविएशन क्लब में भाजपा की लीडरशिप की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ और भाजपा महासचिव तरुण चुघ मौजूद थे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरे देश को पंजाब पर गर्व है। जब भी देश पर कोई संकट आया है, पंजाब ने उसे सबसे पहले अपने सीने पर उठाया है। इस चुनौतीपूर्ण समय में केंद्र सरकार पूरी तरह से पंजाब के साथ खड़ी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए भेजा है। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे, वहां की स्थिति का गहराई से अध्ययन करेंगे और इसके आधार पर प्रधानमंत्री को रिपोर्ट सौंपेंगे।" उन्होंने फिर दोहराते हुए कहा कि यह संकट की घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब के साथ खड़ी है और पंजाब की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

इस बीच, पूर्व कैबिनेट मंत्री और अजनाला से वर्तमान विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को अजनाला में बाढ़ के तुरंत नुकसान की भरपाई के लिए 2000 करोड़ का मांग पत्र दिया। इसके साथ ही, कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिवराज सिंह चौहान को पंजाब सरकार के बकाया 60 हजार करोड़ केंद्र सरकार से तुरंत रिलीज कराने का मांग पत्र भी दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आज पंजाब को पुनर्निर्माण के लिए धन की सख्त जरूरत है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें