मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब के मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, पांच की मौत, 25 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब के मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, पांच की मौत, 25 घायल

चंडीगढ़। पंजाब के मुक्तसर साहिब में स्थित पटाखा फैक्टरी में रात को हुए विस्फोट में पांच कारीगरों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। घायलों के निकटवर्ती अस्पतालों और बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने पांच कारीगरों की मौत की पुष्टि की है। मगर उनका विवरण जारी नहीं किया है। विस्फोट से पूरी इमारत ध्वस्त हो गई। दो व्यक्ति लापता बताए जा रहे हैं।मुक्तसर के गांव सिंघेवाला-फतूहीवाला मार्ग पर स्थित यह पटाखा फैक्टरी सतारूढ़ दल से जुड़े एक कार्यकर्ता की बताई जा रही है। रात करीब डेढ बजे मेकिंग यूनिट में जोरदार विस्फोट होने से दो मंजिला इमारत ढह गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फैक्टरी मालिक ने पटाखा बनाने काम उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी राजकुमार को ठेके पर दिया था। उसके लोग ही यहां काम करते थे। इनमें से ज्यादातर लोग फैक्टरी में ही रहते थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में डिब्बों में पैक पटाखे रखे हुए थे और इसी कंपनी के खाली डिब्बों की गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी को आज सुबह अनलोड किया जाना था। विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंचीं। मलबे में कारीगरों के दबे होने की सूचना के बाद यहां एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल को चारों तरफ से घेर लिया है। रात से ही राहत कार्य जारी है।डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि किल्लियांवाली थाना प्रभारी कर्मजीत कौर व अन्य स्टाफ मामले की जांच कर रहा है। अभी तक मलबे से पांच लोगों के शव निकाले जा चुके हैं जबकि दो व्यक्तियों का अभी कोई सुराग नहीं मिला है। करीब 25 व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह फैक्टरी तरसेम सिंह के नाम पर पंजीकृत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें