जदयू की राज्य कार्यकारिणी का गठन,नीतीश समेत कुल 68 सदस्य शामिल

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनजर जदयू ने राज्य कार्यकारिणी का गठन किया है। कार्यकारिणी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पार्टी के 68 शीर्ष नेताओं को जगह मिली है। इससे संबंधित सूची पाटी ने शनिवार काे जारी की है।जारी सूची में जदयू की इस राज्य कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के अलावा जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, मुंगेर सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, विजेन्द्र प्रसाद यादव, विजय चौधरी, उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी, पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी और पूर्व सांसद विजय कुमार समेत 68 नेताओं को सदस्य बनाया गया है।इससे पहले बीते 24 अगस्त को प्रदेश कमेटी को भंग करने के एक घंटे के भीतर ही नई प्रदेश कमेटी का एलान कर दिया गया था। पार्टी के 115 नेताओं को अहम जिम्मेवारी सौंपी गई थी।





