मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

जनता कर रही इंसाफ,बीजेपी होगी साफ : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जनता कर रही इंसाफ,बीजेपी होगी साफ : तेजस्वी यादव

जनता कर रही इंसाफ,बीजेपी होगी साफ : तेजस्वी यादव

पटना।छपरा में चुनावी रंजिश के बाद ताबड़तोड़ गोलियां चली है। वहीं इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक की कमर में गोली लगी है तो वहीं दूसरे को सिर में गोली लगी है। वहीं इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव में हिंसा की कोई जगह नहीं होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के लोगों से हमारी बात हुई है। आज सुबह की घटना है। एक की मौत की खबर मिली है। वहीं प्रशासन ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जबकि दो फरार है। वहीं उन्होंने कहा कि, प्रशासन ने हमें आश्वासन दी है इस मामले में फरार दोनों युवकों को शाम तक हिरासत में लिया जाएगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि, हार के डर से ये लोग बखौलाए हुए हैं। चुनाव में हिंसा की कोई जगह नहीं होती लेकिन इन लोगों को जब सामने हार दिखती है तोये लोग ऐसा करते हैं। वहीं रोहिणी आचार्य के मतदान केंद्र पर जाने के बाद हूटिंग की गई। जिसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि ये लोग ऐसा करते ही है, इसका मायने आप समझ ही सकते हैं, हम भी पहली बार चुनाव लड़े थे तो भाजपा वाले ऐसे ही हूटिंग करते थे। खैर... जनता कर रही है इंसाफ बीजेपी साफ।वहीं पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि, आ रहे हैं तो बातं क्या दिए हैं बिहार को, बिहार के लिए अब तक क्या किए हैं।हम पूछे तो थे सात सवाल एक का भी जवाब नहीं दिए। बता दें कि, इसके पहले भी तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर पीएम मोदी पर हमला बोला है, उन्होंने कहा है कि, "हमने 𝟏𝟕 महीनों के छोटे से कार्यकाल में 𝟓 लाख नौकरियां दी। 𝟑 लाख नौकरियां एवं नियुक्तियां प्रक्रियाधीन करवाई। लेकिन दुर्भाग्य है देश के सबसे युवा प्रदेश बिहार में 𝟏𝟎 वर्षों के प्रधानमंत्री जी और डबल इंजन सरकार का अनेक पार्टियों वाला गठबंधन नौकरी, रोजगार, महंगाई, गरीबी, पलायन व विकास-निवेश जैसे सकारात्मक मुद्दों पर बात ही नहीं कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें