मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड हाई कोर्ट में जेपीएससी संयुक्त असैनिक सेवा बैकलॉग प्रतियोगिता-2017 के पीटी रिजल्ट को चुनौती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड हाई कोर्ट में जेपीएससी संयुक्त असैनिक सेवा बैकलॉग प्रतियोगिता-2017 के पीटी रिजल्ट को चुनौती

रांची । झारखंड हाई कोर्ट में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी)

संयुक्त असैनिक सेवा बैकलॉग प्रतियोगिता-2017 के तहत राज्य पुलिस सेवा,

कारा सेवा, नियोजन सेवा में नियुक्ति को लेकर पीटी के रिजल्ट को चुनौती

देने वाली आलोक रंजन की याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हुई। मामले में

जस्टिस एसके द्विवेदी की कोर्ट ने जेपीएससी को चार सप्ताह में जवाब दाखिल

करने का निर्देश दिया है।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता शुभाशीष रसिक

सोरेन एवं अधिवक्ता अविनाश कुमार ने पक्ष रखा। उन्होंने कोर्ट को बताया कि

जेपीएससी ने संयुक्त असैनिक सेवा बैकलॉग प्रतियोगिता-2017 के तहत 10 पदों

के लिए विज्ञापन संख्या 27/ 2017 निकली थी। इसके लिए वर्ष 2024 में पीटी

परीक्षा ली गई थी। इसके बाद जीपीएससी ने आंसर की एवं संशोधन संशोधित आंसर

की निकला था लेकिन दोनों में ही त्रुटि थी। इस कारण जीपीएससी की पीटी

रिजल्ट भी त्रुटि पूर्ण है। इसलिए रिजल्ट को लेकर एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई

जाए। याचिकाकर्ता का कहना था कि एक प्रश्न के कारण उसका चयन नहीं हो सका।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें