मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट: दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमनी और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पुरुष वर्ग के फाइनल में खालसा कॉलेज की भिड़ंत खालसा कॉलेज एलुमनी से

नई

दिल्ली । तीसरे पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी महिला

टूर्नामेंट का फाइनल दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमनी टीम और इंदिरा गांधी

इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज के बीच खेला जाएगा।

वहीं, पुरुष वर्ग के फाइनल में मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज का सामना श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज एलुमनी से होगा।

महिला

वर्ग के अंतिम लीग मैच में शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमनी ने श्याम

प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को 4-0 से हराया। सोनिका, सोनू, सुनीता और विधि ने

1- 1 गोल किये।

वूमेन ऑफ द मैच का अवार्ड दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमनी की सोनिका यादव को मिला।

वहीं,

पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में श्री गुरू तेग बहादुर खालसा कॉलेज

एलुमनी ने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स

साइंसेज को 3-2 से हराया। खालसा कॉलेज एलुमनी की तरफ से विपिन नांदल, मनीष

और अजय राठी ने 1-1 गोल जबकि इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट की तरफ से चिरंजीवी

और नवीन ने 1-1 गोल किए । मैन ऑफ द मैच का अवार्ड श्री गुरु तेग बहादुर

खालसा कॉलेज एलुमनी के योगेंद्र गुलिया को मिला।

दूसरे सेमी फाइनल

में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने श्याम लाल कॉलेज को 3-1 से हराया।

खालसा कॉलेज की तरफ से हर्ष तेवतिया, सागर और पुलकित ने 1-1 गोल किया और

श्याम लाल कॉलेज से मोहित ने 1 गोल किया।

मैन ऑफ द मैच का अवार्ड श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के विपिन को मिला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें