मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में सीबीआई गिरफ्तार आरोपितों को आज न्यायालय में पेश करेगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में सीबीआई गिरफ्तार आरोपितों को आज न्यायालय में पेश करेगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पीएससी घोटाला मामले में सीबीआई आज शाम पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के भतीजे साहिल सोनवानी समेत बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के बेटे शशांक गोयल और भूमिका कटियार को विशेष न्यायालय में पेश करेगी।उल्लेखनीय है कि सीबीआई नेरविवार बीती शाम को पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के भतीजे साहिल सोनवानी समेत बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के बेटे पीएससी में डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित शशांक गोयल और भूमिका कटियार को रायपुर कोर्ट में पेश किया था । इसके बाद रायपुर कोर्ट से सीबीआई को एक दिन की ज्यूडिशियल रिमांड मिली है।इससे पहले सीबीआई ने शशांक गोयल और भूमिका कटियार को सोमवार को पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए समंस जारी किया था ।लेकिन दिल्ली से उन्हें सीबीआई की टीम रविवार सुबह ही रायपुर ले आई और शाम को कोर्ट में पेश कर दिया।आरोपितों के परिजनों ने बताया की वे दिल्ली में इलाज के लिए गए थे और जानकारी छत्तीसगढ़ रायपुर में सीबीआई को दे दी थी और वे सोमवार को पूछताछ के लिए उपस्थित होने को सूचना दी थी।उसके पहले ही सीबीआई की टीम उन्हें अपने साथ दिल्ली से लेकर आ गई और रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया।इससे पहले शनिवार को सीबीआई ने पीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें