मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

कोंडागांव में 25 अप्रैल से तेंदूपत्ता खरीदी की संभावना, 19,200 मानक बोरा संग्रहण का लक्ष्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोंडागांव में 25 अप्रैल से तेंदूपत्ता खरीदी की संभावना, 19,200 मानक बोरा संग्रहण का लक्ष्य

कोंडागांव। जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, कोंडागांव वनमंडल ने तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना के संबध में वनमंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह ने बताया कि, कोंडागांव वनमंडल के अंतर्गत 13 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के 245 संग्रहण केंद्रों में वर्ष 2026 के लिए 19,200 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य तय किया गया है। इस वर्ष संग्राहकों को 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से भुगतान किया जाएगा। मौसम और पत्तों की स्थिति को देखते हुए, 25 अप्रैल 2026 से तेंदूपत्ता खरीदी शुरू होने की संभावना है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वनमंडल क्षेत्र में लगभग 31 हजार परिवार इस कार्य से जुड़े हुए हैं। प्रति संग्राहक न्यूनतम 500 गड्डी गुणवत्ता युक्त तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । इन परिवारों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने और जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुणवत्ता नियंत्रण को मजबूत करने के लिए विभाग ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। इसके तहत 3 गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी, 7 जोनल अधिकारी, 13 पोषक अधिकारी, 13 प्रबंधक, 245 फड़ अभिरक्षक, 245 फड़ मुंशी, गोदाम प्रभारी और उड़नदस्ता दल सहित लगभग 700 अधिकारी-कर्मचारियों को संग्रहण, प्रसंस्करण और भंडारण कार्य में तैनात किया गया है।कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने तेंदूपत्ता संग्रहण को अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए, ताकि इससे जुड़े ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने प्रत्येक संग्राहक तक बीमा एवं छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें