मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा के 100 मीटर के दायरे में पांच और छह फरवरी को रहेगा निषेधाज्ञा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधानसभा के 100 मीटर के दायरे में पांच और छह फरवरी को रहेगा निषेधाज्ञा

रांची,

04 फरवरी । झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र पांच और छह फरवरी को

धुर्वा स्थित विधानसभा में आयोजित होगा। इस दौरान सुरक्षा के सुरक्षा के

कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपायुक्त

राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से निर्देश

रविवार को जारी किया। सत्र के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों, विभिन्न

संगठनों के जरिये घेराव-धरना प्रदर्शन और विधान सभा का घेराव करने की

संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसके मद्देनजर लोक परिशांति और

विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल

की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही उन्हें कई दिशा निर्देश दिए गए हैं।

विधान सभा परिसर के 100 मीटर के दायरे में पांच और छह फरवरी को निषेधाज्ञा

लागू रहेगी। इसके तहत इस क्षेत्र में किसी तरह के जुलूस, रैली, प्रर्दशन,

घेराव आदि आयोजित नहीं किये जा सकेंगे।

निषेधाज्ञा का उल्लंघन

करने वालों पर नियमानुसार सुसंगत धाराओं के तहत थाना प्रभारी को कार्रवाई

करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पांच फरवरी को सुबह आठ बजे पुलिस बल

और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति रहेगी। तैनात दंडाधिकारी और पुलिसकर्मियों

को कड़ी निगरानी रखते हुए विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने

का निर्देश उपायुक्त और एसएसपी ने दिया है। ग्रामीण एसपी यह सुनिश्चित

करेंगे कि सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल ससमय अपने तैनाती स्थल पर पूरी

अवधि में मुस्तैद रहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें