मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

प्रियंका गांधी को कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा के लिए लड़ना चाहिए : मंत्री ओपी चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस की नेशनल

मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा और संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला

के बीच विवाद के मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। गुरुवार

को प्रियंका गांधी कोरबा में जनसभा से पहले मंत्री ओपी चौधरी ने ट्वीटकर

राधिका खेड़ा मामले में प्रियंका गांधी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें बहन

राधिका खेड़ा के लिए लड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि “लड़की हूं लड़

सकती हूं” का नारा लगाने वाली प्रियंका गांधी का माता कौशल्या के धाम

छत्तीसगढ़ में स्वागत है। आपको यहां सबसे पहले अपनी ही पार्टी की राष्ट्रीय

प्रवक्ता बहन राधिका खेड़ा के लिए लड़ाई लड़नी चाहिए। वो रो-रोकर अपने साथ

हुए दुर्व्यवहार की शिकायत कर रही हैं, कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

आखिर एक बहन की इज्जत से बढ़कर कौन सा मोह आड़े आ रहा है? न्याय और

माता-बहनों के सम्मान की जुमलेबाजी यहां नहीं चलेगी, क्योंकि जनता-जनार्दन

सब जान चुकी है। अब की बार भाजपा 400 पार।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें