मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर बोला जोरदार हमला, कहा- मेरा भाई शहजादा नहीं, पीएम मोदी हैं ‘शहंशाह’ -बीजेपी चुनाव जीतेगी तो संविधान बदल दिया जाएगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर बोला जोरदार हमला, कहा-   मेरा भाई शहजादा नहीं, पीएम मोदी हैं ‘शहंशाह’  -बीजेपी चुनाव जीतेगी तो संविधान बदल दिया जाएगा

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर बोला जोरदार हमला, कहा-

मेरा भाई शहजादा नहीं, पीएम मोदी हैं ‘शहंशाह’

-बीजेपी चुनाव जीतेगी तो संविधान बदल दिया जाएगा

गुजरात।प्रियंका गाधी शनिवार को गुजरात के बनासकांठा में थीं। इस दौरान वहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गाधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खुद शहंशाह हैं लेकिन मेरे भाई को शहजादा बोलते हैं। प्रियंका ने कहा कि मैं बताना चाहती हूं कि मेरे भाई 4,000 किमी. पैदल चले, देश के लोगों से मिले और उनसे पूछा कि आपके जीवन में क्या समस्याएं हैं? एक तरफ शहंशाह नरेंद्र मोदी जी महलों में रहते हैं। वह किसानों, महिलाओं की मजबूरी कैसे समझ पाएंगे?

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता से घिरे हुए हैं। उनके आस-पास के लोग उनसे डरते हैं। उनको कोई कुछ नहीं कहता है। अगर कोई आवाज उठा भी ले, तो उस आवाज को दबा दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि आज के प्रधानमंत्री की कार्यशैली देखिए। गुजरात ने पीएम मोदी को सम्मान दिया, स्वाभिमान दिया और उनको सत्ता दी, लेकिन वे केवल बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखते हैं। क्या आपने पीएम मोदी को किसी किसान से मिलते देखा है? किसान काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन करता है। सैकड़ों किसान शहीद होते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी उनसे मिलने तक नहीं जाते। फिर जैसे ही चुनाव आता है और उन्हें लगता है कि हमें वोट नहीं मिलेगा, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानून बदल देते हैं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आगे कहा कई भाजपा नेताओं ने कहा है कि अगर भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतती है तो संविधान बदल दिया जाएगा। इसलिए, संविधान को समझना महत्वपूर्ण है और यह आपके जीवन को कैसे प्रभावित करता है। संविधान से आपको अधिकार मिलते हैं। सबसे बड़ा अधिकार वोट डालने का है। संविधान ने आरक्षण के साथ-साथ नागरिकों को सवाल करने और आंदोलन करने का भी अधिकार दिया है। इसलिए जब बीजेपी के लोग कहते हैं कि संविधान बदला जाएगा, तो मतलब साफ है कि ये लोगों से उनका अधिकार छीनना चाहते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें