मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर : निजी क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मियों का प्रदर्शन, चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

यमुनानगर, 11 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय संघर्ष समिति संगठन के आह्वान पर

निजी क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मियों ने सोमवार को लघु सचिवालय के सामने

पेंशन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मियों ने

प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपकर अन्यथा की स्थिति

में लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर नोटा में वोट डालने का ऐलान किया है।

ईपीएस

95 हरियाणा के उपाध्यक्ष बालेश्वर सिंह और सचिव जय प्रकाश मिश्रा ने

सोमवार को संयुक्त रूप से बताया कि अपनी मांगों को लेकर आठ साल से अधिक का

समय हो गया है। कई दौर की बैठकों में केंद्र सरकार की और से केवल आश्वासन

ही दिया गया है। केंद्र सरकार हमारी पेंशन वृद्धि की मांग को लटका रही है।

उन्होंने कहा कि इसी के चलते आज देशभर में सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमें मात्र 1170 रुपये पेंशन

मिलती है। इससे हमारा गुजारा नहीं होता है। हमारी मांग है कि कम से कम हमें

7500 रुपये पेंशन के अलावा दैनिक भत्ते और मेडिकल भत्ते भी दिए जाए।

उन्होंने कहा कि देश के सांसद और विधायक अपनी पेंशन तो अपनी मनमर्जी से

बढ़ा लेते है जबकि हमें केवल आश्वासन देते है। उन्होंने केंद्र सरकार को

चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आचार संहिता के लगने से पहले हमारी मांगों को

नही माना गया तो देशभर के 78 लाख से अधिक पेंशनर अपने परिवार सहित लोकसभा

चुनाव का बहिष्कार करेंगे और नोटा को वोट डालेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या

में कर्मी शामिल रहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें