मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री 18 जुलाई काे आयेंगे बिहार,माेतिहारी में विशाल जनसभा काे करेंगे संबाेधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री 18 जुलाई काे आयेंगे बिहार,माेतिहारी में विशाल जनसभा काे करेंगे संबाेधित

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज है।आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी साै प्रतिशत जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा जाेरशाेर से लगी हुई है। इस चुनावी वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं।इस बीच प्रधानमंत्री माेदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आने वाले हैं। 18 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी का संभावित मोतिहारी दौरा है। पीएम मोतिहारी स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन और भाजपा संगठन दोनों ही स्तर पर हलचल तेज हो गई है।उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज जायेंगे मोतिहारीप्रधानमंत्री के माेतिहारी आगमन की तैयारी काे लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार काे मोतिहारी जायेंगे। भाजपा जिला प्रवक्ता प्रकाश अस्थाना ने बताया कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दाेपहर एक बजे हेलीकॉप्टर से मोतिहारी आएंगे। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और मोतिहारी सांसद राधा मोहन सिंह भी मौजूद रहेंगे। यहां वे सबसे पहले प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पीएम मोदी के संभावित कार्यक्रम को लेकर बैठक करेंगे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी अलग से बैठक होगी।प्रकाश अस्थाना ने कहा कि पीएम मोदी अपने इस दौरे में महिलाओं के लिए भी कोई बड़ी योजना या पैकेज घोषित कर सकते हैं। वहीं महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के आधारभूत संरचना विकास कार्यों का शिलान्यास भी संभावित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें