मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

बजट सत्र का लाभ उठाकर सकारात्मक फुटप्रिंट छोड़ें सांसद : प्रधानमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बजट सत्र का लाभ उठाकर सकारात्मक फुटप्रिंट छोड़ें सांसद : प्रधानमंत्री

नई

दिल्ली, 31 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को

परंपरागत तौर पर संसद के सत्र के प्रारंभ के पूर्व दिए जाने वाले अपने

वक्तव्य में सभी सांसदों से बजट सत्र के इस अवसर का लाभ उठाकर सकारात्मक

फुटप्रिंट छोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह समय पश्चाताप का है।

संसद

भवन प्रांगण में पत्रकारों से बातचीत में बजट सत्र शुरू होने से पूर्व

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जिन लोगों को हंगामा करने और संवैधानिक

मूल्यों को गिराने की आदत है, उन सभी सांसदों को इस आखिरी सत्र में

आत्मचिंतन करना चाहिए।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी

मुर्मू का मार्गदर्शन और कल निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट पेश करना

महिला सशक्तिकरण के उत्सव की तरह है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले

संसद भवन ने ''नारीशक्ति वंदन कानून’ को पारित कर बहुत ही गरिमामय निर्णय

लिया। 26 जनवरी को भी हमने कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति के शौर्य, पराक्रम और

संकल्प का अनुभव किया। उल्लेखनीय है कि 17वीं लोकसभा का अंतिम बजट सत्र आज

से प्रारंभ होने जा रहा है। नई सरकार के गठन से पूर्व इस बजट सत्र में कल

निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें