मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में छह घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जमशेदपुर में आधे घंटे का रोड शो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में छह घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जमशेदपुर में आधे घंटे का रोड शो

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड आयेंगे। वह जमशेदपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। साथ ही गोपाल मैदान में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित सभा में शामिल होंगे। इस दौरान उनका रोड-शो भी होगा। प्रधानमंत्री झारखंड में लगभग छह घंटे रहेंगे।प्रधानमंत्री रविवार को सुबह 8:45 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। फिर सोनारी हवाई अड्डा से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। साथ ही 21 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। जमशेदपुर में उनका आधे घंटे का रोड-शो होगा।रोड शो करते हुए प्रधानमंत्री गोपाल मैदान पहुंचेंगे और वहां सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:45 बजे रांची लौटेंगे। इसके बाद अहमदाबाद चले जायेंगे। जमशेदपुर में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय के स्तर से सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा को लेकर आतंकवाद निरोधी दस्ते की हीट टीम के अलावा 3000 से अधिक पुलिस अफसरों और जवानों की तैनाती की गयी है।प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विभिन्न जिलों और प्रशिक्षण केंद्र से 115 इंस्पेक्टर, 650 सब इंस्पेक्टर और एएसआई, 2550 पुरुष लाठी बल, 250 महिला लाठी बल, 250 सशस्त्र बल, यातायात व्यवस्था के लिए 100 अतिरिक्त जवान, बीडीडीएस की दो टीम, आतंकवाद निरोधी दस्ता की तीन हीट टीम, टीयर गैस की दो टीम और दो कंपनी रैप की तैनाती की गयी है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी द्वारा प्रोटोकॉल तथा सुरक्षा मापदंडों को सुनिश्चित करने के लिए सीनियर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें