मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के  बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ

रायपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक रूप में विकसित छत्तीसगढ़ का चांपा रेलवे स्टेशन अब यात्रियों की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इस सूची में बिलासपुर रेल मंडल का चांपा स्टेशन तथा रायपुर मंडल के सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं।अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चांपा , रायपुर मंडल के सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। स्टेशन पर आकर्षक भवन, बेहतर प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ परिसर और यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है, जिससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सुखद यात्रा अनुभव मिलेगा।यह परियोजना न केवल क्षेत्र की रेलवे अधोसंरचना को मजबूत करेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति प्रदान करेगी। अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य देशभर के रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस कर उन्हें आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और यात्री-केंद्रित बनाना है। इस दिशा में चांपा स्टेशन का पुनर्विकास क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें