मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी जमशेदपुर में बिष्टुपुर मेन रोड से गोपाल मैदान तक करेंगे रोड शो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी जमशेदपुर में बिष्टुपुर मेन रोड से गोपाल मैदान तक करेंगे रोड शो

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को जमशेदपुर आएंगे। वे टाटानगर रेलवे स्टेशन से देश को आधा दर्जन वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देंगे। उनके आगमन से पहले स्टेशन को सजा दिया गया है। वे यहां से झारखंड के लिए तीन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ करीब 21 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। ग्रामीण विकास विभाग और कृषि विभाग की योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।प्रधानमंत्री रविवार की सुबह 8:45 में रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रांची एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री सुबह 10:00 बजे सोनारी हवाई अड्डे पर उतरेंगे। सोनारी हवाई अड्डा के पीछे के गेट से प्रधानमंत्री लिंक रोड होकर सोनारी-बिष्टुपुर मुख्य मार्ग होकर स्टेशन के लिए रवाना होंगे। सर्किट हाउस एरिया गोलचक्कर से होकर, गोपाल मैदान गोलचक्कर, डायगनल रोड, राम मंदिर, वोल्टास गोलचक्कर, जुगसलाई थाना, रंग कारखाना, स्टेशन अंडर ब्रिज होकर सीधे टाटानगर स्टेशन पहुंचेंगे। वहां प्लेटफॉर्म नंबर एक पर 10 मिनट के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के बाहर ग्रामीण विकास के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां प्रधानमंत्री मोदी लगभग 20 मिनट ठहरेंगे। वहां से साढ़े 10 बजे वे बिष्टुपुर गोपाल मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे।मोदी गोपाल मैदान पहुंचने के पहले बिष्टुपुर वोल्टास गोलचक्कर से एक किलोमीटर का लंबा रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री का कारकेट राम मंदिर के सामने वाली सड़क से होता हुआ बिष्टुपुर थाना तक जायेगा। सवा 11 बजे वे गोपाल मैदान में प्रवेश करेंगे। यहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। लगभग साढ़े 12 बजे वे सोनारी हवाई अड्डे से रांची के लिए उड़ान भरेंगे। रांची में कुछ देर ठहरने के बाद प्रधानमंत्री गुजरात के अहमदाबाद के लिए रवाना हो जायेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें