मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे लोगों से 'मन की बात'

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे लोगों से 'मन की बात'

नई

दिल्ली, 28 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 'मन की बात'

रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से बात करेंगे। इस कार्यक्रम का

प्रसारण सुबह 11 बजे से होगा। आज 'मन की बात' कार्यक्रम की यह 109वीं कड़ी

है। यह इसलिए खास है, क्योंकि यह साल का पहला कार्यक्रम है। इसे आकाशवाणी

सहित अन्य मंचों पर भी सुना जा सकता है।

भारतीय जनता

पार्टी (भाजपा) ने अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात'

कार्यक्रम की संक्षिप्त सचित्र सूचना साझा की है। इसमें कहा गया है कि

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज इस कार्यक्रम को बूथ

कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे। नड्डा सेवा नगर स्थित आर्य समाज मंदिर

पहुंचेंगे। वह सुबह 11 बजे बूथ नंबर 64 के कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर में

प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले

साल 30 अप्रैल को 'मन की बात' कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हुए थे। इस

ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए देशभर में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की

गई। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी 'मन की बात' के इस

कार्यक्रम कासीधा प्रसारण किया गया। दिल्ली में 6530 स्थानों पर कार्यक्रम

को लाइव सुना और देखा गया।

'मन की बात' कार्यक्रम 22

भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती,

बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित

किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित

होता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें