मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी रात में बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी रात में बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

वाराणसी, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार की रात बाबतपुर

एयरपोर्ट पर आएंगे। एयरपोर्ट से ही वायुसेना के हेलीकॉप्टर से अपने गंतव्य

के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में जनसभा

और रोड-शो के बाद मुंबई एयरपोर्ट से विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पर

पहुंचेंगे। यहां से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी

के एयरपोर्ट पर आगमन को देखते हुए एसपीजी के अफसरों ने अधिकारियों के साथ

सुरक्षा संबंधी बैठक की। इससे पहले प्रधानमंत्री का रात में एयरपोर्ट से

वाराणसी शहर में आने के बाद बरेका गेस्टहाउस में रात्रि विश्राम का

कार्यक्रम प्रस्तावित था। रात्रि प्रवास का कार्यक्रम रद्द होने के बाद

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार सुबह वाराणसी एयरपोर्ट आएंगे और वहीं से चुनावी

सभा के लिए आजमगढ़ रवाना हो जाएंगे। गुरुवार को प्रधानमंत्री आजमगढ़ के

निजामाबाद तहसील के गंधुई गांव में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। आजमगढ़ से

प्रधानमंत्री जौनपुर स्थित टीडी कॉलेज कैंपस में प्रस्तावित सभा को संबोधित

करेंगे। गुरुवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भदोही में भी सभा है।

भदोही से प्रधानमंत्री प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। गौरतलब हो कि लोकसभा

चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में वाराणसी सहित पूर्वांचल की 13 सीटों पर

मतदान होना है। इसके अलावा बिहार के बक्सर, सासाराम और आरा सहित बिहार के

आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में भी सातवें चरण में ही मतदान एक जून को

हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चुनाव प्रचार में वाराणसी

एयरपोर्ट पर आना-जाना लगा रहेगा। इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में

भी मतदाताओं औेर प्रबुद्ध जनों से संवाद के लिए आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें