मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:06 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी को आएंगे गुवाहाटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी को आएंगे गुवाहाटी

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले साल 24 फरवरी को गुवाहाटी आएंगे। वे 24 फरवरी को गुवाहाटी में आयोजित होने वाले द्वितीय 'असम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर समिट' में हिस्सा लेंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने दिसपुर स्थित लोकसेवा भवन में कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने बताया कि आज कैबिनेट की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 24 फरवरी को असम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर समिट का गुवाहाटी में आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पांच वर्ष पहले प्रदेश में असम इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया गया था। इस बार असम इन्वेस्टमेंट के साथ-साथ इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर भी जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली बार इसको लेकर देश के साथ ही विदेशों में भी कई रोड शो किए गए थे। इस बार विदेशों की तुलना में अपने देश के अलग-अलग शहरों में इसको लेकर रोड शो करने पर अधिक जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसमें शामिल होने को लेकर सहमति जताई है।मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की इस बैठक में इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें