मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल और साहस पुरस्कार 2023 के विजेताओं को दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल और साहस पुरस्कार 2023 के विजेताओं को दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल और साहस पुरस्कार 2023 के विजेताओं को बधाई दी है। खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों और अटूट समर्पण को स्वीकार करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों ने न केवल अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है बल्कि वैश्विक मंच पर भारत का झंडा भी ऊंचा उठाया है।

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल और साहस पुरस्कार 2023 के समारोह के बारे में राष्ट्रपति की एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “राष्ट्रीय खेल और साहस पुरस्कार 2023 के शानदार विजेताओं को बधाई। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियां और अटूट समर्पण हमारे देश के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने न केवल अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत का झंडा भी ऊंचा उठाया है।”

2023 का प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार शटलर चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज को प्रदान किया गया। कुश्ती कोच ललित कुमार, शतरंज कोच आर.बी. रमेश, पैरा-एथलेटिक्स कोच महावीर प्रसाद सैनी, हॉकी कोच शिवेंद्र सिंह, मल्लखंभ कोच गणेश प्रभाकर देवरुखकर,गोल्फ कोच जसकीरत सिंह ग्रेवाल, कबड्डी कोच कैप्टन भास्करन ई, टेबल टेनिस कोच जयंत कुमार पुशीलाल को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किए गए।

इसके अलावा राष्ट्रपति ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी, ओजस प्रवीण, अदिति गोपीचंद स्वामी, श्रीशंकर एम, पारुल चौधरी, मोहम्मद हुसामुद्दीन, आर वैशाली, अनुश अग्रवाल, दिव्याकृति सिंह, दीक्षा डागर, कृष्ण बहादुर पाठक, पुखरामबम सुशीला चानू, पवन कुमार, रितु नेगी, नसरीन, पिंकी, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, ईशा सिंह, हरिंदर पाल सिंह संधू, अयहिका मुखर्जी, सुनील कुमार, अंतिम पंघाल, नाओरेम रोशिबिना देवी, शीतल देवी, इलुरी अजय कुमार रेड्डी और प्राची यादव को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कविता सेल्वराज, मंजूसा कंवर और विनीत कुमार शर्मा को ध्यानचंद पुरस्कार (लाइफटाइम), 2023 प्रदान किए।

राष्ट्रपति ने लैंड एडवेंचर में उनकी उपलब्धियों के लिए सविता कंसवाल (मरणोपरांत) को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, 2022 प्रदान किया। इसके अलावा राष्ट्रपति ने तुलसी चैतन्य मोथुकुरी, मास्टर वारंट ऑफिसर अंशू कुमार तिवारी और परवीन सिंह को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, 2022 प्रदान किए।

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी, 2023 गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर को दी गई। ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएमसी) और जैन (डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी) को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, 2023 दिए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें