मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

भगवान महाकाल के साथ भस्म आरती में पुजारियों-भक्तों ने खेली होली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

प्रदोषकाल में हुआ होलिका दहन, भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग

भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में सोमवार को भस्मारती के दौरान धुलेंडी मनाई

गई। भस्म आरती में पंडे-पुजारियों, पुरोहित और भक्तों ने भगवान महाकाल के

साथ हर्बल गुलाल से होली खेली। भस्मारती में शामिल होने के लिए देर रात से

ही देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंच गए थे।

दरअसल,

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में होली पर अलग ही उत्साह देखने को मिलता है।

यहां एक दिन पहले रविवार को ही तड़के भस्म आरती से होली मनाने की शुरुआत हो

गई थी। पुजारियों ने भगवान महाकाल के साथ 51 क्विंटल फूलों से होली खेली

थी। इसके बाद संध्या आरती में भी पुजारियों ने भगवान को गुलाल अर्पित कर

होली मनाई। मंदिर की परंपरा के अनुसार संध्या आरती के बाद पुजारियों ने

मंदिर परिसर में बनाई गई होलिका का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर दहन

किया। बता दें कि देश में सबसे पहले महाकाल के आंगन में होली का पर्व मनाया

जाता है।

हालांकि, भस्म आरती के दौरान

महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आग लगने की घटना के बाद होली का जश्न

फीका पड़ गया। बताया जा रहा है कि भस्म आरती के दौरान मंदिर में हजारों

श्रद्धालु महाकाल के साथ होली मना रहे थे। इसी दौरान गुलाल उड़ाने से आग भड़क

गई। इसमें पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए।

तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

कलेक्टर

नीरज कुमार सिंह ने महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार भस्म आरती के दौरान हुई

आग की घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन

अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन अनुकूल जैन द्वारा

संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर ने तीन दिन में जांच समिति को

रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर नीरज सिंह ने

बताया कि सभी झुलसे लोगों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। सभी की हालत खतरे

से बाहर है। आग कैसे लगी, इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें