मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर बढ़ा दबाव, लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार में आज दबाव में कारोबार होता

नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। लेकिन

बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर सेंसेक्स और निफ्टी

दोनों सूचकांकों को सपोर्ट देने की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए बाजार

हरे निशान में भी पहुंचा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स

0.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ और निफ्टी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ

कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद

शेयर बाजार के दिग्गज शेयरों में से कोटक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज

ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर 2.22 प्रतिशत से लेकर 0.53

प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर ओएनजीसी, कोल

इंडिया, एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और विप्रो के शेयर 2.82 प्रतिशत से

लेकर 1.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी

तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,101 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो

रही थी। इनमें से 226 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे

थे, जबकि 1,875 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी

तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 23 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 10 शेयर हरे

निशान में और 40 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 89.43 अंक की गिरावट के साथ 73,587.70 अंक के स्तर पर

खुला। बाजार खुलने के बाद से ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर

हावी होने की कोशिश शुरू हो गई। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर

हरे निशान में 73,765.95 अंक के स्तर तक पहुंचा, वहीं बिकवाली का दबाव बनने

पर इसने 73,448.09 अंक तक गोता भी लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद

बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे

सेंसेक्स 39.21 अंक की तेजी के साथ 73,716.34 अंक के स्तर पर कारोबार कर

रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 28.80

अंक टूट कर 22,327.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के

बाद तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान शुरू हो जाने के कारण इस

सूचकांक की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती रही। लिवाली के सपोर्ट से ये

सूचकांक हरे निशान में 22,369.45 अंक तक पहुंचा। लेकिन बिकवाली का दबाव

बनने पर ये 22,250 अंक तक लुढ़क भी गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और

बिकवाली के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी

18.10 अंक की कमजोरी के साथ 22,338.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर

ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने

गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स

86.83 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,590.30 अंक के स्तर पर

था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 18.45 अंक यानी 0.08 प्रतिशत गिर कर

22,337.85 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले

कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 195.16 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट

के साथ 73,677.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 49.30 अंक

यानी 0.22 प्रतिशत फिसल कर 22,356.30 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का

अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें