मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

जब चुनाव आया तो प्रधानमंत्री को आदिवासी याद आने लगे : सुप्रियो भट्टाचार्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जब चुनाव आया तो प्रधानमंत्री को आदिवासी याद आने लगे : सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो )के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री बुधवार को 15 दिनों के बाद फिर झारखंड के दौरे पर आ रहे है। प्रधानमंत्री का हजारीबाग में कार्यक्रम है। जो प्रधानमंत्री के कार्यालय के सूचना आयी है कि एकलव्य विद्यालय के संबंध में कुछ घोषनाएं है। साथ ही जनजाति ग्रामीण उन्नयन के लिए भी कुछ घोषणा है।भट्टाचार्य मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव जैसे ही सामने आ गया है वैसे प्रधानमंत्री को आदिवासी बहुत याद आ रहा है। राष्ट्रपति को चुनाव का एक तंत्र बनाकर उनका भी नाम लिया जाता है। आदिवासियों के प्रति उनका जो प्यार उमड़ा है। 2014 से लेकर जब से वह प्रधानमंत्री बने है। जो झारखंड का बकाया राशि है वह राशि हमे दे देते।उन्होंने कहा कि गांव, देहात, शहर के अंतिम पायदान पर खड़े हमारी बहनों, माताओं, किसानों, युवाओं को हमारे हेमंत सरकार ने 2019 के बाद जो योजनाएं चलायी है। हर प्रकार की योजनाएं चाहे वह छात्रों के लिए हो, महिलाओं के लिए हो, शिक्षा के लिए हो, स्वास्थ्य के लिए हो, मजदूरों के लिए हो उन योजनाओं को चलाने में हमें आसानी हो जाती। एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये यह कम नहीं होता। कई राज्यों का वार्षिक बजट से भी ज्यादा है। यह बकाया है। उन्होंने कहा कि हमने इस राज्य को संघर्ष और बलिदान पर लिया है। हमको हमारा हक और अधिकार दीजिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें