मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की, बीजेपी के विधायकों ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केजरीवाल  सरकार को बर्खास्त करने की मांग की, बीजेपी के विधायकों ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी

President forward demand by BJP भाजपा ने राष्ट्रपति को की दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने की मांग को गृह सचिव को भेजानई दिल्ली, 10 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली में संवैधानिक रिक्तता का हवाला देते हुए प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रपति को दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने का ज्ञापन सौंपा है। अब राष्ट्रपति ने इस ज्ञापन को गृह सचिव को आगे विचार के लिए भेजा है। इसके बाद से दिल्ली में राजनीति गरमा गई है।उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। भाजपा उनसे इस्तीफे की मांग कर रही है और वे इसके लिए तैयार नहीं है। इसके चलते दिल्ली सरकार में कई कामकाज रुके हुए हैं। इन्हीं का हवाला देते हुए भाजपा प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर रही है।दिल्ली प्रदेश भाजपा नेता एवं विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने आज इसकी जानकारी दी है और राष्ट्रपति सचिवालय से प्राप्त पत्र साझा किया है। इसमें उनके ज्ञापन पर की गई कार्यवाही का जिक्र है। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में लगातार हो रहे संवैधानिक उल्लंघनों और शासन की विफलताओं के चलते उनके साथ सभी भाजपा विधायकों ने 30 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर दिल्ली सरकार की नाकामियों का ज्ञापन सौंपा था।उन्होंने आगे कहा कि ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रपति ने इसे उचित कार्यवाही के लिये गृह सचिव को भेज दिया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी आम आदमी पार्टी के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की खबरों पर अपनी बात साझा करते हुए वरिष्ठ आआपा नेता व दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि,भाजपा चोर दरवाजे से दिल्ली की चुनी हुई सरकार को बर्खास्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि, भाजपा का एक मात्र काम चुनी हुई विपक्षी सरकारों को गिराना है।वहीं सांसद संजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में एक बार फिर हारेगी। यह उसे निर्धारित करना है कि आज हारना है कि चार महीने बाद हारना है। आआपा दिल्ली में चुनावों के लिए तैयार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें